छात्रावास प्रबंध कमेटी द्वारा निर्धारित नियम एवं उपनियम

सीरवी किसान छात्रावास-पाली

महत्वपूर्ण: अनुशासनहीनता करने पर छात्र को तुरंत प्रभाव से निष्कासित (Expelled) कर दिया जाएगा और भविष्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सामान्य आचरण और व्यवहार

  1. 1. सभी छात्रों को अनुशासन में रहना होगा।
  2. 2. साथी छात्रों, अतिथियों एवं अभिभावकों के साथ शिष्टता का व्यवहार करना अनिवार्य है।
  3. 3. छात्रावास के व्यवस्थापक/वार्डन के प्रति हमेशा अच्छा आचरण प्रकट करना अनिवार्य है।
  4. 4. परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलायें, न ही दीवार या फर्नीचर पर कुछ लिखें।
  5. 5. बाहर लगे पेड़-पौधों की उचित देखभाल छात्र द्वारा ही की जायेगी।
  6. 6. वार्डन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की सभा का आयोजन न करें।

निषेध (Strictly Prohibited)

  • 7. माता-पिता के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति या छात्र को अपने कमरे में ठहराना सख्त मना है। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
  • 8. परिसर में धूम्रपान या किसी भी नशीली वस्तु का सेवन पूर्णतः निषेध है।
  • 9. वार्डन की अनुमति के बिना छात्रावास से बाहर जाना या रात को गाँव/शहर जाना वर्जित है।

दैनिक दिनचर्या और सुविधाएँ

  • 10. वार्डन द्वारा दिये गये आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।
  • 11. सुबह-शाम की इष्टदेव की प्रार्थना में उपस्थित रहना अनिवार्य है।
  • 12. कमरों में टेप-रिकॉर्डर, हीटर, रॉड, प्रेस (Iron) या बिजली के भारी उपकरणों का उपयोग मना है।
  • 13. कमरे की सफाई छात्र को स्वयं करनी होगी। तोड़-फोड़ होने पर हर्जाना छात्र से वसूला जायेगा।
  • 14. दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाली वस्तुओं (Bedding etc.) की व्यवस्था छात्र स्वयं करेगा।
  • 15. छात्रावास में छात्र को राजस्थानी व हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करना होगा।
  • 16. तीन महीने में एक बार अभिभावक का वार्डन/अध्यक्ष से मिलना अनिवार्य है।

शुल्क और प्रवेश नियम

17. नियमों में फेरबदल का अधिकार प्रबंध कमेटी के पास सुरक्षित है।

18. छात्रावास छोड़ने की सूचना 15 दिन पहले लिखित में देनी होगी, अन्यथा अग्रिम भोजन शुल्क नहीं लौटेगा।

19. छात्रावास शुल्क हर महीने की 5 तारीख तक जमा करना अनिवार्य है।

20. वार्षिक परीक्षा के 15 दिन बाद छात्र को अपनी कॉशन मनी (Security) वापस लेनी होगी।

21. परिसर में साइकिल/मोटरसाइकिल रखना मना है। अनुमति के बिना रखने पर प्रवेश रद्द हो सकता है।

मुलाकात और वेशभूषा

  • 22. माता-पिता/भाई के अलावा किसी भी अन्य मेहमान को ठहराने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
  • 23. पुस्तकालय का उपयोग नाम मात्र शुल्क और वाई-फाई सुविधा के साथ किया जा सकता है।
  • 24. वेशभूषा: छात्र को छात्रावास में साधारण कपड़े (टी-शर्ट, पेंट, शर्ट) और बालों की सिंपल कटिंग (साधारण बाल) रखना अनिवार्य है।
लाइफ-टाइम डेटा रिकॉर्ड और सुरक्षा

छात्रावास प्रबंधन सभी छात्रों का रिकॉर्ड (जैसे नाम, पिता का नाम, और आचरण) जीवनभर के लिए सुरक्षित रखता है। यह रिकॉर्ड आपके भविष्य में दोबारा प्रवेश (Re-admission) लेने या पुराने छात्र के रूप में सत्यापन (Verification) के लिए एक स्थायी प्रमाण के रूप में काम आता है।

सुरक्षा का वादा: आपका संवेदनशील डेटा (जैसे आधार नंबर और पासवर्ड) अत्याधुनिक Hashing तकनीक से लॉक है। इसे हॉस्टल का स्टाफ या डेवलपर भी नहीं देख सकते।

*अधिक जानकारी के लिए हमारी सुरक्षा नीति पढ़ें। निजता नीति (Privacy Policy) देखें

मैने उपरोक्त सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लिया है और मैं इनका पालन करने के लिए सहमत हूँ।